फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncontrolled trolley breaks bridge railing and falls into river

Yamuna Nagar News: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा अनियंत्रित ट्राला

Tue, 28 May 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled trolley breaks bridge railing and falls into river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाअंब मार्ग के नकटी नदी पुल पर सोमवार की अलसुबह खनन सामग्री से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ नदी में गिर गया। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी ट्राला चालक गोपाल सिंह ने ट्राले से कूदकर जान बचाई। इस दौरान उसके माथे पर मामूली चोट पहुंची।

गोपाल सिंह ने बताया कि वह ट्राले में छछरौली से खनन सामग्री लेकर पंजाब जा रहा था। नकटी नदी के पुल पर पीछे से आए एक ट्रक ने उसके ट्राले को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में ट्राले पर नियंत्रण खो दिया और ट्राला पुल की रेलिंग तोड़ नीचे नदी में गिर गया। नदी में गिरने से ट्राले का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed