फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncontrolled overtaking trolley hit two workers, one dead and the other referred

ट्राली को ओवरटेक करते अनियंत्रित हुई ने दो श्रमिकों को टक्कर मारी, एक की मौत दूसरा रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled overtaking trolley hit two workers, one dead and the other referred
Uncontrolled overtaking trolley hit two workers, one dead and the other referred - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। खारवन दादूपुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित हुई (आई 20) कार ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर दो मजदूरों को कुचल दिया। इसमें एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर का उपचार पीजीआई में चल रहा है। मजदूरों को कुचलने के बाद कार सूखे पेड़ से टकराकर गंदे नाले में गिर गई। आसपास के लोगों ने चालक को कार से निकालकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहरादून के कोलागढ़ रोड निवासी अर्चित गर्ग ने बताया कि वह सेक्टर 15 में रहता है। उसकी खारवन दादूपुर रोड पर जेपी प्लाईवुड फैक्टरी है। फैक्टरी में करीब 140 मजदूर काम करते हैं। बुधवार सुबह वह अपनी फैक्टरी के बाहर गेट के पास खड़ा था। उसी समय झारखंड के पलामु जिले के गांव गरदा निवासी संतोष सिंह (26) व उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गांव बघाचौर निवासी पन्नालाल साहनी (24) फैक्टरी से बाहर निकले। फैक्टरी से निकलकर जब वे दोनों खारवन दादूपुर रोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार एक आई 20 कार आई। सड़क से निकल रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए कार अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आ गई और पीछे से संतोष सिंह व पन्ना लाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पन्नालाल की बाई टांग टूट गई और सिर व अन्य कई जगह पर चोटें लगी। वहीं संतोष सिंह के सिर में चोट लगने से दोनों कानों से खून बहने लगा। हादसे में संतोष सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने संतोष सिंह के मृत होने की पुष्टि की, जबकि पन्नालाल की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर जांच अधिकारी कंवल सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना पर हम मौके पर गए थे। क्रेन की मदद से कार को गंदे नाले से बाहर निकाला गया। मामले में कार चालक पर केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन

बिजली का पोल व सूखा पेड़ तोड़ नाले में गिरी कार, चालक को बचाया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार बहुत तेज गति से थी। दोनों मजदूरों को कुचलने के बाद कार सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकराई। पोल तोड़ते हुए कार एक सूखे पेड़ से टकराई। सूखा पेड़ तोड़कर कार सड़क किनारे बने नाले में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत नाले में गिरी कार से चालक को बाहर निकाल उसकी जान बचाई। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक ट्राली सामने आने पर हुआ हादसा
कार चालक की पहचान शहर की शिवाजी पार्क कालोनी निवासी सविंद्र सिंह के नाम से हुई। हादसे में वह भी घायल हो गया। सविंद्र ने बताया कि ट्राली को बचाते समय उन्होंने ब्रेक मारी और टायर फिसलने से कार असंतुलित हो गई और मजदूरों से टकरा गई। पुलिस ने मामले में कार चालक सविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed