फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncontrollable vehicles ended two lives, Yamunanagar

बेकाबू वाहनों ने खत्म कीं दो जिंदगियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable vehicles ended two lives, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। हिमाचल प्रदेश से यमुनानगर के प्रतापनगर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर बाइक से आ रहे जेठ और भाभी को एक बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव सैनवाला निवासी शमशाद अली (जेठ) की मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी जमीला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा हिमाचल प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घायल जमीला ने बताया कि सोमवार को वह अपने जेठ शमशाद अली के साथ बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में प्रतापनगर आ रही थी। जब वे हिमाचल प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर लालढांग घाटी पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे बेकाबू वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके जेठ शमशाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
यमुनानगर। बिलासपुर रणजीतपुर रोड पर गांव रणजीतपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर कलां निवासी गौरव ने बताया वह कालाआम्ब में एरीजन कंपनी में काम करता है। उसके पिता बरखा राम (45) मेहनत मजदूरी करता था। शनिवार को उसके पिता अपने काम पर गांव भट्टूवाला गया था। देर शाम वहां से छुट्टी कर अपनी बाइक पर वापस घर लौट रहा था।
जब उसके पिता रणजीतपुर बाबूराम अस्पताल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ऑल्टो कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सीधी टक्कर उसके पिता की बाइक में मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता बाइक समेत सड़क पर नीचे गिर गया। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसके पिता को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed