फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncle raped the teenager after taking her to Delhi

Yamuna Nagar News: दिल्ली ले जाकर किशोरी के साथ मौसा ने किया दुष्कर्म

Fri, 21 Jun 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped the teenager after taking her to Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी साढ़े 16 वर्षीय किशोरी से उसके मौसा द्वारा की गलत काम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी उसे काम के बहाने अपने साथ दिल्ली लेकर गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मां ने एसपी को शिकायत दी है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने किशोरी के मौसा व मौसी पर जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसके जीजा का नई दिल्ली में वीजा कंसलटेंट के नाम से व्यापार है। उसका उनके घर पर आना जाना है। फरवरी माह में उसका जीजा अपने परिवार के साथ घर पर आया हुआ था। आरोपी ने उसकी साढ़े 16 वर्षीय बेटी के बारे में कहा कि जब उसकी परीक्षा खत्म हो जाएगी तो उसे दिल्ली भेज देना। उसे अपने कार्यालय में काम सिखा देगा।
विज्ञापन

बेटी की परीक्षा खत्म होने के बाद 13 मार्च को आरोपी उनके घर आया। काम दिलाने के बहाने आरोपी उसकी बेटी को अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां पर आरोपी उसे अपने साथ कार्यालय लेकर गया। आरोप है कि आरोपी जीजा उनकी बेटी पर गलत नजर रखने लगा। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसकी बेटी ने अपनी मौसी को बताया तो उसने भी कुछ नहीं किया। किसी तरह से बेटी ने फोन कर इस बारे में बताया और वहां से भागकर घर आ गई। घटनास्थल दिल्ली का है। इसलिए महिला थाना पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed