{"_id":"694187a3943c43b4090a998b","slug":"uma-murder-case-in-yamuna-nagar-police-investigation-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा हत्याकांड: पुलिस पूछताछ में टूटा बिलाल, हत्या के बाद जंगल में फेंका था चाकू, पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा हत्याकांड: पुलिस पूछताछ में टूटा बिलाल, हत्या के बाद जंगल में फेंका था चाकू, पुलिस ने किया बरामद
Tue, 16 Dec 2025 09:54 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 16 Dec 2025 09:54 PM IST
सार
सख्ती से पूछताछ में हत्या आरोपी बिलाल टूट गया। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने छुरा कलेसर जंगल में फेंक दिया था, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले।
विज्ञापन
मृतका प्रेमिका उमा और उसका प्रेमी बिलाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सहारनपुर के रमजानपुर गांव की रहने वाली उमा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी बिलाल ने उमा की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के इरादे से वारदात में इस्तेमाल किया गया छुरा कलेसर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कलेसर जंगल लालढांग से इसे बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी से उमा की आईडी और हत्या में प्रयुक्त गाड़ी और आरोपी के गांव से वारदात के समय पहने गए कपड़े भी कब्जे में लिए हैं। प्रेमिका उमा की हत्या के बाद से ही आरोपी बिलाल फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने के बाद सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी बिलाल टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने छुरा कलेसर जंगल में फेंक दिया था, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और उससे हत्या के पीछे के कारणों को लेकर पूछताछ जारी है। उमा की हत्या से पूरे इलाके में आक्रोश है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर मामले को अदालत में मजबूती से रखा जाएगा।
विज्ञापन
उमा की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी बिलाल तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी बिलाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या में प्रयुक्त सामान के बारे में अहम जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर साक्ष्य बरामद किए।
रिमांड के दौरान आरोपी बिलाल से उमा की हत्या में प्रयुक्त छुरा कलेसर के जंगलों से बरामद किया गया। वारदात के समय आरोपी बिलाल ने जो कपड़े पहने हुए थे, वह भी उसके गांव से बरामद किए गए। इसके अलावा कार को भी बरामद किया गया है। साथ ही उमा की आईडी बिलाल से बरामद की गई है। -राकेश कुमार, इंचार्ज, सीआईए टू।