Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ultrasounds for pregnant women will be conducted only three days a week

Yamuna Nagar News: गर्भवतियों के सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही होंगे अल्ट्रासाउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ultrasounds for pregnant women will be conducted only three days a week
जिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड केंद्र व खाली कुर्सियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आने वाली गर्भवतियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अस्पताल में अब सप्ताह में केवल तीन दिन ही गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। पहले जहां महिलाओं को नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही थी। अब सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही जांच हो सकेगी।
दरअसल अस्पताल में अब तक सेवानिवृत्त सोनोलॉजिस्ट डॉ. संजना दुआ की सेवाएं लेकर अल्ट्रासाउंड करवाए जा रहे थे। उनका अनुबंध 31 अक्तूबर को समाप्त हो गया है। इसके बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था प्रभावित हो गई। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने गायनी विभाग की चिकित्सक की ड्यूटी अल्ट्रासाउंड के लिए लगा दी है। हालांकि गायनी चिकित्सक को अपनी ओपीडी भी संभालनी होती है। ऐसे में उनके लिए नियमित रूप से ओपीडी और अल्ट्रासाउंड दोनों की जिम्मेदारी निभाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंचती हैं। ऐसे में सप्ताह में केवल तीन दिन जांच होने से महिलाओं की भीड़ बढ़ने और जांच के लिए इंतजार करना पड़ने की आशंका है। कई महिलाओं को नई व्यवस्था की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे निर्धारित दिनों के अलावा अस्पताल पहुंच जाती हैं और अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण उन्हें बिना जांच करवाए ही वापस लौटना पड़ता है। हमीदा के विजय ने बताया कि वह वीरवार को पति को लेकर अस्पताल में आया तो पता चला कि अल्ट्रासाउंड नहीं होगा। ऐसे में उसे दोबारा चक्कर लगाना पड़ा।
ओपीडी और अल्ट्रासाउंड की दोहरी जिम्मेदारी
गायनी विभाग की चिकित्सक को तीन दिन ओपीडी में मरीजों की जांच करनी होती है, जबकि तीन दिन अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी दी गई है। इससे गर्भवती महिलाओं को अपनी जांच और अल्ट्रासाउंड के लिए अलग-अलग दिन अस्पताल आना पड़ सकता है। गर्भावस्था के दौरान बार-बार अस्पताल पहुंचना महिलाओं के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से भी परेशानी भरा है। खासकर जिन महिलाओं के साथ छोटे बच्चे होते हैं या जिन्हें परिवार के किसी सदस्य के सहारे अस्पताल आना पड़ता है, उनकी दिक्कत और बढ़ जाती है। अस्पताल में नया सोनोलॉजिस्ट नियुक्त करने या अनुबंध पर दोबारा सेवाएं लेने को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को नियमित अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलने का इंतजार करना पड़ सकता है।

सोनोलॉजिस्ट से नए अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। तब तक ओपीडी भी प्रभावित न हो, इसलिए तीन दिन अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई है। जल्द ही इसे नियमित कर दिया जाएगा। - डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed