फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ulte jhadu, emploies doing

उल्टे झाडू कर सरकार के खिलाफ गरजे सफाई कर्मचारी

Wed, 18 Jan 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Wed, 18 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ulte jhadu, emploies doing
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। लंबित मांगों के चलते नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष उल्टे झाडू लेकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की।  प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान राजकुमार ने की और मंच संचालन सचिव प्रवेश परोचा ने किया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार के नेतृत्व में नगर निगम के सफाई कर्मचारी मंगलवार सुबह नगर निगम कार्यालय के सामने उल्टे झाडू लेकर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने उल्टे झाडू करके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान राजकुमार ने कहा कि सभी नगर पालिकाओं, परिषदों, निगमों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को लेकर 22 सूत्रीय मांग पत्र हरियाणा सरकार को दिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से बातचीत के लिए भेदभाव कर रही है और कर्मचारियों के साथ उदासीन रवैया अपना रही है। जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष है। सरकार कर्मचारियों की मांगे नहीं मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी समय में हरियाणा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में राजकुमार ससौली, सोरण, सुमेर चंद, गुरजीत, जनकराज, राजबाला आदि ने भाग लिया।

उधर जगाधरी नगर निगम कार्यालय के समक्ष भी नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले उल्टे झाडू कर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान विक्की पारचा और मंच संचालन सचिव प्रिंस ने किया। प्रधान विक्की पारचा ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीतियों, भेदभाव पूर्ण नीतियां व हरियाणा सरकार द्वारा अपनाए जा रहे उदासीन रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed