फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths riding a scooter were attacked with bricks, three named

Yamuna Nagar News: स्कूटी सवार दो युवकों पर ईंट से हमला, तीन नामजद

Sat, 27 Apr 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a scooter were attacked with bricks, three named
यमुनानगर। शहर के आजाद नगर की गली नंबर आठ के नजदीक दवा लेने चिकित्सक के पास जा रहे शांति कॉलोनी निवासी सुमित व भीम को रोककर तीन युवकों ने ईंट से हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते भीम के मुंह पर ईंट से वारकर घायल कर दिया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शांति कॉलोनी निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल की रात को वह अपने साथी भीम के साथ एक्टिवा से निजी चिकित्सक के पास दवा लेने जा रहा था। जब गली नंबर आठ के नीचे पटरी पर पहुंचे तो सामने से अभिषेक, जस्सी व युवराज अपनी एक्टिवा पर आए। उनकी एक्टिवा के सामने अपनी एक्टिवा अड़ाकर आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उसके साथी भीम के साथ अभिषेक गाली गलौज करने लगा। वे दोनों उनसे बातचीत करने के लिए नीचे स्कूटी से नीचे उतरे तो आरोपियों ने भीम को पकड़ लिया। आरोपी अभिषेक ने पटरी से ईंट उठाकर उसके मुंह पर फेंक कर मारी। ठोढ़ी पर ईंट लगने से भीम घायल हो गया। किसी तरह वह जान बचाकर भागा। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed