फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two vicious thieves arrested, three incidents disclosed

दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन वारदातों का किया खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two vicious thieves arrested, three incidents disclosed
यमुनानगर। अपराध शाखा - 2 की टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी भी उस समय की, जब घर के लोग सो रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने एक स्नैचिंग की वारदात को भी अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान जसवंत कॉलोनी निवासी सुमित व प्रदीप के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अपराध शाखा-2 के इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि इंडस्ट्री एरिया सब्जी मंडी के पास दो युवक वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक मोहन वालिया ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वहां घूम रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुमित व प्रदीप के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 15 नवंबर की रात को जसवंत कॉलोनी में रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोग घर में सो रहे थे और उसी घर में दोनों घुस गए, वहां से उन्होंने मोबाइल, नकदी व कागजात चोरी कर लिये। उसके बाद 21 नवंबर को विजय नगर में फिर घर के घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसी दिन उन्होंने विजय नगर कॉलोनी में घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति से मोबाइल भी छीना था। तीनों वारदातों को आरोपियों ने कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed