Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two parks in Ward 5 to get a makeover at a cost of Rs 19.37 lakh

Yamuna Nagar News: वार्ड-5 के दो पार्कों की 19.37 लाख रुपये से बदलेगी सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two parks in Ward 5 to get a makeover at a cost of Rs 19.37 lakh
शहर के वार्ड पांच में होने वाले कार्य का निरीक्षण करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और पार्कों को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के वार्ड पांच की शिवपुरी कॉलोनी स्थित श्री कार्तिकेय एवं श्री गणेश पार्क के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का मेयर सुमन बहमनी ने शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल और पार्षद भानु प्रताप के साथ नारियल फोड़कर पार्कों के नवीनीकरण का कार्य शुरू कराया। दोनों पार्कों के नवीनीकरण पर नगर निगम की ओर से 19 लाख 37 हजार 119 रुपये खर्च किए जाएंगे।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि दोनों पार्कों में सीमेंट कंक्रीट और टाइलों से संबंधित कार्य, दीवारों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, लोहे की ग्रिल, फ्रेम व रेलिंग, लाइटिंग, गार्डन बेंच और कूड़ेदान लगाने सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। पार्कों में 50 वॉट की 10 मोनो कलर आर्किटेक्चर फ्लड लाइट भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा बैठने के लिए आठ बेंच और गीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 100 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। इससे वार्ड-5 की शिवनगर कॉलोनी व आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को बेहतर और सुंदर पार्कों की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

कंवरपाल ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार और नगर निगम की प्राथमिकता है। स्वच्छ और सुंदर पार्कों से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। मौके पर भाजपा युवा नेता निश्चल चौधरी, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक शर्मा, अंकित शर्मा, राहुल बंसल, रमन छाबड़ा, असलम अंसारी, दर्पण गर्ग, प्रदीप, शमीम, सुनील, अनिल परूथी, मोहित अग्रवाल, पंकज, मुनीष, शिवकुमार, कृष्ण मित्तल, सुमित बंसल, ऋषिपाल कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed