फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two old lady and a pregnant woman died from corona, 151 found positive

कोरोना से दो बुजुर्ग महिला और एक गर्भवती की मौत, 24 घंटे में 151 लोग मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
two old lady and a pregnant woman died from corona, 151 found positive
तीन महिलाओं की कोरोना से मौत हो गई है। हालांकि एक महिला की मौत चार दिन पूर्व हो गई थी। जिसकी कोरोना रिपोर्ट चार दिन बाद आई है, तभी तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं 24 घंटे में कोरोना के 151 पॉजिटिव केस आने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। जिले में टेस्टिंग प्रक्रिया तेज कर दी गई, इस कारण भी मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जिले में कोरोना को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने बाजारों का समय बदला है, वहीं डीसी ने रविवार और सोमवार को बाजार बंद करने का फरमान सुनाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगाधरी के पटरी मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हो गई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें बुखार के चलते पांच दिन पूर्व एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबीयत में सुधार न होने के कारण शुक्रवार को वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं न्यू जैन कालोनी निवासी 75 वर्षीय दूसरी बुजुर्ग की मौत कोरोना से हो गई। मृतक महिला परिजनों ने बताया कि उन्हें एक निजी अस्पताल में बीमारी के चलते भर्ती किया गया था। चार दिनों से इलाज के बाद भी कोई आराम नहीं मिला तो उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं चार दिन पूर्व जिला अस्पताल जगाधरी में डिलीवरी के दौरान 32 वर्षीय गर्भवती की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि चार दिन बाद बॉडी दी गई है। गर्भवती की मौत के बाद कोरोना की जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट चार दिन बाद आई है। जबकि अन्य लोगों की रिपोर्ट या तो तुरंत आ रही है। या फिर 24 घंटे में।
विज्ञापन

इन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिले में कोरोना का बम फूटा है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि वीरवार की देर रात 47 नए कोरोना के केस आए हैं। जिसमें 17 वर्षीय लड़की पुराना हमीदा, 22 वर्षीय महिला गंदा पुरा सरस्वतीनगर, 25 वर्षीय महिला टोपरा कलां, 65 वर्षीय महिला गोमती गली जगाधरी, 35 वर्षीय पुरुष साढ़ौरा, 7 वर्षीय लड़का साढ़ौरा, 32 वर्षीय महिला लक्ष्मी नगर, 10 वर्षीय लड़की व 4 वर्षीय लड़की पूर्ण विहार कालोनी है, जो कोरोना मरीज के संपर्क के है। 40 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय लड़का विशालनगर, 36 वर्षीय महिला विकास नगर, 39 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष व 18 वर्षीय लड़की भाटिया नगर, 80 वर्षीय महिला महावीर कालोनी, 48 वर्षीय पुरुष कैंप, 23 वर्षीय महिला प्रहलादपुरी, 68 वर्षीय महिला पटरी मोहल्ला जगाधरी, 58 वर्षीय महिला गांव कोहलीवाला, 30 वर्षीय पुरुष व 29 वर्षीय महिला गांव किशनपुरा, 10 वर्षीय लड़की गांव कैल, 11 वर्षीय लड़का, 13 वर्षीय लड़का, 16 वर्षीय लड़की व 18 वर्षीय लड़की गांव बापा से है। जो कोरोना मरीज के संपर्क की है। वहीं 42 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष पूर्णगढ़, 5 वर्षीय लड़का, 50 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष व 75 वर्षीय महिला गांव खजूरी, 27 वर्षीय पुरुष छछरौल, 11 वर्षीय पुरुष सिंगपुरा, 62 वर्षीय पुरुष कैंप, 32 वर्षीय महिला गांव मांडेवाला, 49 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष व 31 वर्षीय पुरुष थर्मल कालोनी, 49 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 22 वर्षीय महिला कल्याण नगर जगाधरी, 35 वर्षीय पुरुष शांती कालोनी, 46 वर्षीय पुरुष हमीदा कालोनी, 52 वर्षीय पुरुष पुलिस लाइन जगाधरी, 27 वर्षीय पुरुष रूपनगर जगाधरी से हैं। वहीं शुक्रवार को 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें 28 वर्षीय पुरुष जगाधरी वर्कशॉप, 50 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 जगाधरी, 52 वर्षीय पुरुष शिवपुरी, 30 वर्षीय पुरुष मछली मार्केट, 46 वर्षीय पुरुष सिविल लाइन जगाधरी, 18 वर्षीय लड़का काली मंदिर, 26 वर्षीय पुरुष डीएवी डेंटल कालेज, 51 वर्षीय महिला सेक्टर-17 जगाधरी, 19 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय लड़का यमुना विहार जगाधरी, 39 वर्षीय महिला मॉडर्न कालोनी, 35 वर्षीय पुरुष व 24 वर्षीय गोविंदपुरी, 27 वर्षीय महिला मॉडर्न कालोनी, 57 वर्षीय पुरुष त्यागी गार्डन, 23 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय लड़का, 46 वर्षीय महिला जय सिटी जगाधरी से है, जो कोरोना मरीज के संपर्क के है। 38 वर्षीय पुरुष सरोजनी कालोनी, 24 वर्षीय पुरुष गुलाटी गली जगाधरी, 27 वर्षीय महिला शास्त्री कालोनी, 26 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, 18 वर्षीय लड़की व 50 वर्षीय महिला त्यागी गार्डन, 79 वर्षीय पुरुष जय सिटी जगाधरी, 30 वर्षीय पुरुष सेखुपुरा, 30 वर्षीय पुरुष तीर्थ नगर, 57 वर्षीय पुरुष ककडौनी बिलासपुर, 32 वर्षीय पुरुष व 43 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 जगाधरी, 21 वर्षीय पुरुष व 46 वर्षीय महिला पुराना हमीदा, 25 वर्षीय पुरुष लोहरान स्ट्रीट, 22 वर्षीय पुरुष जैन कॉलोनी, 38 वर्षीय पुरुष सत्संग विहार कालोनी, 46 वर्षीय पुरुष पटडी मोहल्ला, 26 वर्षीय महिला गांव खेडी दर्शन सिंह, 39 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला रूप नगर कालोनी जगाधरी, 58 वर्षीय महिला गांव छौली बिलासपुर, 28 वर्षीय पुरुष व 5 वर्षीय लड़की विश्वकर्मा मोहल्ला, 28 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला गांव लाहरपुर सढ़ौरा, 65 वर्षीय पुरुष गांव हैबतपुर, 15 वर्षीय लड़का गांव जय गधौली, 28 वर्षीय पुरुष हैबतपुर, 39 वर्षीय पुरुष गांव पिंजोरी, 42 वर्षीय पुरुष गांव नगला जागीर, 10 वर्षीय लड़की, 16 वर्षीय लड़की, 6 वर्षीय लड़की व 13 वर्षीय लड़की गांव नाहरपुर, 39 वर्षीय पुरुष ग्रीन विहार, 28 वर्षीय पुरुष गऊशाला छोटी लाइन, 57 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन, 58 वर्षीय पुरुष संजय विहार, 50 वर्षीय पुरुष पुलिस लाइन जगाधरी, 30 वर्षीय पुरुष प्रेम नगर, 44 वर्षीय पुरुष जगाधरी वर्कशॉप, 40 वर्षीय पुरुष भागीरथ कालोनी, 32 वर्षीय पुरुष गांव जयधर, 33 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय लड़का, 50 वर्षीय पुरुष राजा वाली गली से है, जो कोरोना मरीज के संपर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 60 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरुष व 61 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 हुड्डा, 21 वर्षीय पुरुष काली मन्दिर जगाधरी, 45 वर्षीय पुरुष पटेल नगर से, 50 वर्षीय महिला शिवनगर कॉलोनी से, 15 वर्षीय लड़का कल्याण नगर जगाधरी से, 42 वर्षीय पुरुष सेक्टर-15 तेजली से, 44 वर्षीय पुरुष माली माजरा से, 32 वर्षीय महिला गांव हंगोली से, 44 वर्षीय महिला व 43 वर्षीय महिला गांव कानडी कलां, 66 वर्षीय पुरुष पठाना मोहल्ला सरस्वती नगर, 38 वर्षीय पुरुष ममदारपुर, 40 वर्षीय महिला गांव गुन्दयाना, 50 वर्षीय महिला गांव मनसुरपुर, 59 वर्षीय पुरुष सरस्वतीनगर, 45 वर्षीय पुरुष गांव मालीमाजरा, 24 महिला बालछप्पर सरस्वती नगर, 32 वर्षीय पुरुष गांव खानपुर, 59 वर्षीय महिला शास्त्री कालोनी, 66 वर्षीय पुरुष लोहरान गली जगाधरी, 68 वर्षीय महिला आर्यनगर जगाधरी, 53 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 17 वर्षीय लड़का दुर्गा गार्डन जगाधरी, 30 वर्षीय लड़का रादौर से, 54 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन से, 53 वर्षीय पुरुष, 47 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय लड़का विष्णु गार्डन जगाधरी, 40 वर्षीय पुरुष व 8 वर्षीय लड़की है, जो कोरोना मरीज के संपर्क हैं।
237 मरीज है होम आइसोलेट
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 237 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब जिले में कोरोना के 605 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 20 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 600 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 33,094 सैंपलों में से 30,232 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1749 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

आठ कंटेनमेंट जोन मुक्त किया घोषित
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि आठ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित किया है। उन्होंने बताया कि तहसील छछरौली के गांव मलिक पुर खादर, शिव कालोनी रादौर, खंड छछरौली के गांव उर्जनी, 302-आर, मॉडल टाउन, खंड रादौर के गांव रजेहडी, नगर पालिका साढौरा के वार्ड नंबर 13, खंड साढौरा के गांव कल्याण पुर अंटारी तथा खंड प्रताप नगर के मौजा दड़वा को कंटेनमैंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed