फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two killed in collision between two bikes

Yamuna Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

Fri, 19 Dec 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Dec 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Two killed in collision between two bikes
अंकित। फाइल फोटो
यमुनानगर। दामला क्षेत्र में बुधवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव जगूड़ी के 22 वर्षीय अंकित व बिहार के वैशाली जिला निवासी 40 वर्षीय धर्म के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसा के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक ने रात में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की वीरवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों काे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जगूड़ी निवासी सतपाल ने पुलिस को बताया कि अंकित यमुनानगर में फूड डिलीवरी का काम करता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल से किसी अनजान व्यक्ति की कॉल आई। उसने हादसे की सूचना उन्हें दी। इस पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल ने बताया कि अंकित के पिता सुखबीर गांव में ही टेलर का काम करते हैं। अंकित की एक बड़ी बहन है। उसकी इन दिनों शादी को लेकर घर में बातचीत चल रही थी। ऐसे में इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। उधर, हादसे में घायल हुए धर्म मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला था और दामला में अपने परिवार के साथ पिछले करीब 20 साल से रह रहा था। वह तीन बच्चों का पिता था और एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता था। धर्म के भाई उदय ने बताया कि उसका बेटा पिछले करीब एक हफ्ते से बीमारी के चलते बस अड्डे के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बुधवार रात धर्म अपने भतीजे से अस्पताल में मिलकर दामला स्थित घर लौट रहा था। जैसे ही वह दामला पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई।

एक परिचित ने मौके पर धर्म को पहचान लिया और परिवार को सूचना दी। तब तक डायल 112 की टीम उसे अस्पताल पहुंचा चुकी थी। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी रही और वीरवार सुबह करीब छह बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। संवाद

अंकित। फाइल फोटो

अंकित। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed