फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two groups of students clashed at Tau Devi Lal Complex, leaving two injured

Yamuna Nagar News: ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में भिड़े छात्रों के दो गुट, दो घायल

Sat, 06 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students clashed at Tau Devi Lal Complex, leaving two injured
ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में आपस में ​भिड़ते दो गुट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में छात्रों के बीच होने वाली मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां शुक्रवार को एक बार फिर दो गुटों के छात्रों में भिड़ंत हो गई, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। घायलों ने निजी स्तर पर इलाज कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय अचानक छात्रों के गुटों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। विद्यार्थी हाथ में चाकू और डंडे लिए थे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लगातार छात्रों में झगड़े होने की वजह से यहां का माहौल दिन प्रतिदिन खराब होने लग गया है, जिससे आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं कि कहीं यह लड़ाइयां हत्या का रूप न ले ले।
विज्ञापन

कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने बताया कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी कोचिंग लेने आते हैं और बाहर निकलते ही आपस में किसी न किसी बात को लेकर भिड़ पड़ते हैं। दुकानदारों के मुताबिक यह पहली घटना नहीं है। पिछले कई दिनों से ऐसी झड़पें लगातार हो रही हैं, जिससे न केवल माहौल खराब होता है बल्कि आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार मारपीट के दौरान इधर-उधर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंच चुका है। दुकानदारों का कहना है कि यहां पर चल रहे कोचिंग सेंटरों की भी जांच होनी चाहिए कि यह संस्थान वैध हैं या अवैध, कई बार पुलिस को इस बारे में भी बता चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।
उनका कहना है कि यदि समय रहते इन घटनाओं पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यहां हिंसा की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अव्यवस्थित भीड़ पर नियंत्रण रखते हुए छात्रों को अनुशासन में रहने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि ऐसे तनावपूर्ण हालात दोबारा न बनें।

छात्रों के झगड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। शनिवार से कांप्लेक्स में पुलिस राउंड किया करेगी। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। -नरेंद्र राणा, थाना शहर पुलिस यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed