{"_id":"696fcf90f96bceacfe083a1d","slug":"two-friends-in-a-car-were-beaten-up-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150174-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार सवार दो दोस्तों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार सवार दो दोस्तों को पीटा
Wed, 21 Jan 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। कहासुनी होने पर कुछ युवकों ने हमीदा बंद फाटक के पास कार सवार दो दोस्तों की पिटाई कर दी। शहर यमुनानगर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुराना हमीदा निवासी विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि 18 जनवरी को रात आठ बजे वह अपने दोस्त गांव कश्मीरगढ़ निवासी प्रिंस के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। जब हमीदा बंद फाटक के पास बिट्टू, अक्षय, यस, विक्रम, बंटी व यश के साथ कहासुनी हो गई। इस पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद
रास्ता रोककर ग्रामीण की पिटाई की
यमुनानगर। गांव के ही लोगों ने एक ग्रामीण को रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव पम्मूवाला निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के ही मनी, सोमनाथ, नसीब, राजेश, सुनील, अनिल, बचाना राम, जसबीर, प्रदीप व रामकुमार ने 19 जनवरी को दोपहर तीन बजे उसका रास्ता रोककर पिटाई की। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। संवाद