Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two dengue patients found, number reaches 84

Yamuna Nagar News: डेंगू के दो मरीज मिले, संख्या 84 पर पहुंची

Tue, 04 Nov 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two dengue patients found, number reaches 84
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले से स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू के दो और नए मरीज आए हैं। अब इस साल मिले डेंगू मामलों का आंकड़ा 84 पर पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि शिवपुरी-ए से 21 वर्षीय युवक और सेक्टर-17 से 37 वर्षीय युवक डेंगू से ग्रसित मिले हैं। दोनों जगह स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के परिवार व पड़ोसियों के सेंपल लेकर आसपास मच्छर भगाने की गतिविधियां की। साथ ही लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

विभाग की टीमें मच्छर भगाने की गतिविधियां करने सहित लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रही हैं। लोगों से अपील है कि घरों सहित आसपास के क्षेत्र में सफाई रखें। कहीं भी पानी न भरा रहने दें। डेंगू, मलेरिया व अन्य मच्छर जनित रोगों से जागरूकता से ही बचाव किया जा सकता है, इसलिए इन रोगों के प्रति लोगों को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीज को सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, पेट की खराबी, आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द और त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। रोजाना तीन लीटर से ज्यादा पानी पीएं। घर में गमले, कूलर व बर्तन में पानी जमा न होने दें। धारीदार मच्छर शरीर पर बैठे तो तत्काल सतर्क हो जाएं। पानी जमा मिले तो मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed