फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two convicts jailed for five years for snatching mobile from carpenter

बढ़ई से मोबाइल छीनने के दो दोषियों को पांच-पांच साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two convicts jailed for five years for snatching mobile from carpenter
यमुनानगर। सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल की अदालत ने साइकिल पर जा रहे बढ़ई से मोबाइल छीनने के दोषी टिब्बी अराइयां निवासी शोएब और गुलशन को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर उन्हें पांच माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

गांव दड़वा निवासी अनित ने बूड़िया थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि आठ सितंबर 2020 की शाम वह साइकिल पर घर जा रहा था। पुराना सहारनपुर रोड पर गांव परवालों के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवक उसका मोबाइल छीनकर ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने पहले अज्ञात पर केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में गांव टिब्बी अराइयां निवासी शोएब और गुलशन को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अब अदालत ने सुनवाई के बाद इस मामले में सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed