{"_id":"68d98a460f3184ec18042236","slug":"two-cases-of-blackmailing-and-intimidation-against-the-financier-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-144590-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फाइनेंसर पर ब्लैकमेलिंग, धमकाने के दो मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फाइनेंसर पर ब्लैकमेलिंग, धमकाने के दो मुकदमे
Mon, 29 Sep 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्यारा चौक स्थित सचदेवा फाइनेंस के नाम से ब्याज पर रुपये देने का काम करने वाले हिमांशु सचदेवा के खिलाफ दो लोगों ने पुलिस को शिकायतें दीं। इनमें हिमांशु पर रुपये वसूलने के बाद भी गारंटी के तौर पर दिए ब्लैंक चेक बैंक में लगाने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप हैं। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने हिमांशु को विभिन्न धाराओं में दो मुकदमों में नामजद कर लिया।
शिकायत में कुलदीप नगर निवासी प्रीत कौर ने बताया कि 2021 में रुपयों की जरूरत थी। तब प्यारा चौक स्थित सचदेवा फाइनेंस के दफ्तर पर हिमांशु सचदेवा से ब्याज पर रुपये लिए। बाद उनका हिसाब चुकता कर दिया। नौ दिसंबर 2023 को हिमांशु से दस हजार रुपये लिए, जिसके बदले हिमांशु ने उसके व माता-पिता के दो-दो ब्लैंक चेक रख लिए। साथ ही उसके (प्रीत कौर) नाम का स्टांप पेपर भी हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिया।
प्रीत कौर के अनुसार दस हजार के बजाए हिमांशु ने एक हजार रुपये काटते हुए नौ हजार रुपये दिए थे। उधार लिए यह रुपये ब्याज सहित हिमांशु को अप्रैल-2024 तक वापस कर दिए। इसकी ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन भी सबूत के तौर पर उसके पास है। इसके बाद भी हिमांशु ने उसके (प्रीत कौर) अपने पास रखे गए दो ब्लैंक चेक में से एक चेक पर एक लाख रुपये की रकम भरकर बैंक में लगा दिया।
विज्ञापन
यह चेक बाउंस होने पर जब उसके (प्रीत कौर) नाम पर कोर्ट से समन आया तो इस बात का पता चला। हिमांशु से बात की तो वह कहने लगा कि एक लाख रुपये की देनदारी बन रही है। प्रीत कौर का आरोप है कि हिमांशु का कोई रुपया बकाया नहीं है, तब भी हिमांशु ने एक लाख रुपये की देनदारी बताकर चेक बाउंस का केस बनवा दिया।
प्रीत कौर का आरोप है कि हिमांशु ने पहले भी 15 हजार रुपये बकाया होने पर उसकी (प्रीत कौर) स्कूटी अपने पास रख ली थी। तब कई कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। हिमांशु के 15 हजार रुपये लौटाने पर भी उसने स्कूटी वापस नहीं की। अब भी उसे एक लाख न देने से इंकार किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
हिमांशु से अपने व माता-पिता के ब्लैंक चेक व स्टांप पेपर वापस मांगे तो वह भी नहीं दे रहा है। तब परेशान होकर पूरे मामले की शिकायत एसपी के नाम दी। इसी तरह, योगश नगर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में भी हिमांशु सचदेवा पर ब्याज सहित उधार दिए पूरे रुपये वसूलने के बावजूद उसके (अनिल कुमार) गारंटी चेक को बैंक में लगवाकर चेक बाउंस का केस बनाने के आरोप लगाए। पुलिस ने प्रीत कौर व अनिल कुमार की शिकायतों पर हिमांशु को अलग-अलग दो मामले में नामजद कर लिया।