फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two brothers went to immerse puja material in West Yamuna Canal

Yamuna Nagar News: पश्चिम यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जन करने गए दो सगे भाई बहे

Thu, 19 Feb 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Two brothers went to immerse puja material in West Yamuna Canal
आर्यन।
यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र स्थित पश्चिम यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए दो सगे भाई पानी के तेज बहाव में बह गए। दोनों युवकों की पहचान गांव भगवानगढ़ निवासी उदय (24) और आर्यन (18) के रूप में हुई है। नहर किनारे उनकी बाइक और चप्पल मिलने के बाद दोनों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही बूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम दोनों भाई घर से यह कहकर निकले थे कि वे पश्चिम यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने जा रहे हैं। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिवार को चिंता हुई और परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने पूरी रात उनके लौटने का इंतजार किया। बुधवार सुबह जब परिजन खोजबीन के लिए निकले तो बूड़िया के पास पश्चिम यमुना नहर किनारे उनकी बाइक खड़ी मिली और पास ही चप्पल पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश अभियान शुरू कराया गया। पुलिस के मुताबिक बड़ा भाई उदय नाई की दुकान पर काम करता था, जबकि छोटा भाई आर्यन दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में तलाश कर रही है। उधर, परिजन किसी अनहोनी की आशंका से गहरे सदमे में हैं और दोनों भाइयों के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं। संवाद

आर्यन।

आर्यन।

आर्यन।

आर्यन।

आर्यन।

आर्यन।

आर्यन।

आर्यन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed