फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two brothers accused of kidnapping and raping

Yamuna Nagar News: दो सगे भाईयों पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two brothers accused of kidnapping and raping
सदर थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली 16 साल की किशोरी ने दो सगे भाईयों ने अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे रिश्तेदारी में लेकर गए। आरोप है कि वहां छोटे भाई ने किशोरी के साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह परिवार सहित सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर कार्य करते हैं। शनिवार रात को उसकी बेटी अचानक लापता हो गई। सुबह उसकी बेटी घर पर लौटी। घर आने के बाद उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसे भट्टे पर काम करने वाला रोहित अपने भाई रवि के साथ मिलकर जबरन अपनी बाइक में बैठाकर अपनी रिश्तेदारी में ले गया। जहां आरोपी रोहित ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपियों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामले में दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed