फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of Narendra Rana gang arrested

नरेंद्र राणा गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two accused of Narendra Rana gang arrested
Two accused of Narendra Rana gang arrested - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। पीवीसी (पोली विनाइल क्लोराइड) शीट व्यापारी लक्ष्मी गार्डन निवासी सुमित नरूला से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और उनके शोरूम पर फायरिंग करने के आरोप में एंटी बलगलरी स्टाफ की टीम ने नरेंद्र गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बिजोपुर के सागर और सरसावा के थाना नागल के गांव बलसुआ निवासी दुष्यंत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी मोहित हांडा ने रविवार को इस केस के संबंध में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव कुतुबपुर के रहने वाले नरेंद्र राणा की गैंग के सदस्य हैं। मुख्य आरोपी नरेंद्र राणा के कहने पर ही सारी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कोर्ट से दुष्यंत और सागर का पांच दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन चार दिन का ही मिला। दोनों से अभी गोली चलाने में इस्तेमाल की गई बाइक और रिवाल्वर के बारे में पता करना है। साथ ही नरेंद्र राणा कहां छिपा हुआ है इसकी भी आरोपियों से पूछताछ की जानी है।
विज्ञापन

एंटी बलगलरी स्टाफ के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि फायरिंग करने से पहले नरेंद्र राणा और दुष्यंत, सुमित नरूला के घर और शोरूम की रेकी करके गए थे कि उन्हें कहां से शोरूम पर जाना है और फायरिंग के बाद किस रास्ते से फरार होना है। जिस दिन फायरिंग हुई उस दिन नरेंद्र राणा व दुष्यंत सरसावा में थे और वहीं से फोन पर सागर को जानकारी दे रहे थे। फायरिंग करने वाले बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। इसके अलावा बाइक पर नंबर भी नहीं था। इसलिए आरोपियों तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं था। मामले में नरेंद्र राणा के अलावा और कौन-कौन शामिल हैं इसका भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर चला रहा था बाइक, अभि ने चलाई थी गोली
एसपी ने बताया कि दुष्यंत और सागर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरसावा रोड स्थित अमृत सागर ढाबा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नरेंद्र राणा ने दुष्यंत को रुपये का लालच देकर अपने साथ मिलाया था। 24 मई को सागर यमुनानगर की बैंक कॉलोनी के अभि के साथ सुमित नरूला के शोरूम के बाहर पहुंचा था। बाइक सागर चला रहा था। अभि पीछे बैठ कर गोली चला रहा था। फायरिंग करने के बाद आरोपी सुढल की तरफ फरार हो गए थे।
दुष्यंत ने चार दिन तक सागर को अपने घर ठहराया
दुष्यंत ने सागर को 21 से 24 मई तक अपने घर पर ठहराया हुआ था। इसके बाद वह सागर को रुड़की जाने वाली बस में बिठाकर आया था। एसपी ने बताया कि काला राणा पर उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या व फिरौती मांगने के चार व यमुनानगर समेत हरियाणा में 10 केस दर्ज हैं। नरेंद्र राणा व अभि की तलाश की जा रही है।

पहले रंगदारी मांगी, नहीं देने पर चलाई थी गोली
लक्ष्मी गार्डन निवासी सुमित नरूला की ससौली रोड पर गणेश ट्रेडर्स के नाम से पीवीसी (पोली विनाइल क्लोराइड) शीट की दुकान है। 22 मई को उनके पास करीब साढ़े आठ बजे अनजान नंबर से कॉल आई थी। काल करने वाले ने कहा था कि वह नरेंद्र राणा बोल रहा है। दोपहर 12 बजे तक 50 लाख रुपये दे देना। पैसा नहीं दिया, तो परिवार को खत्म कर देगा। अगले दिन फिर दोपहर करीब डेढ़ बजे कॉल आई। यह काल दूसरे नंबर से आई थी। सुमित ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने का पता लगने पर 24 मई की शाम को बाइक सवारों ने ससौली रोड स्थित सुमित नरूला के शोरूम पर फायरिंग कर दी। हालांकि तब नरूला वहां नहीं थे। रंगदारी मांगने के लिए जिन नंबरों से कॉल की गई थी, ट्रेस करने पर वह मैकेनिक व लेबर के निकले। उनके नंबर से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed