{"_id":"6127f8498ebc3e7a157ea30b","slug":"truck-hit-two-youth-one-died-and-second-injured-yamuna-nagar-news-knl812119186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे स्थित गांव जुब्बल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से ड्यूटी पर जा रहे डीसी कार्यालय के दो क्लर्कों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां महेंद्रगढ़ के मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि फरीदाबाद निवासी गजेंद्र की नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार गजेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ के गांव कनीना निवासी 24 वर्षीय मनोज कुमार और फरीदाबाद निवासी गजेंद्र सिंह डीसी कार्यालय में बतौर क्लर्क काम करते थे। बुधवार को दोनों रादौर में रिश्तेदारी में गए थे और रात को वहीं पर रुक गए। वीरवार की सुबह वे बाइक पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस दौरान गांव जुब्बल व कांजनू के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। इससे दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।