फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck crushed a young man crossing the road in front of the house

घर के सामने सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed a young man crossing the road in front of the house
यमुनानगर। छप्पर सरस्वती नगर मार्ग पर घर के सामने ही सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव छप्पर निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई सुनील कुमार (27) राजमिस्त्री का काम करता था। घर सरस्वती नगर रोड के किनारे है। मंगलवार शाम वह और उसका भाई सुनील कुमार घर पर मौजूद थे। करीब पांच बजे उसका भाई सुनील कुमार घर के सामने सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहा था। तभी थाना छप्पर की तरफ से एक ट्रक बड़ी तेज गति से आया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए सड़क पार कर रहे उसके भाई को टक्कर मार दी। जैसे ही सुनील सड़क पर गिरा, ट्रक का अगला पहिया उसके सिर से गुजर गया। इससे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
जगाधरी। जडौदा निवासी दलीप गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपनी बाइक पर सवार होकर जगाधरी के बस अड्डा जा रहा था। लघु सचिवालय मार्ग पर जब वह सेक्टर 18 के मोड़ पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed