फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubled youth missing due to quarrel on the day of marriage

शादी के दिन हुए झगड़े से परेशान युवक लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Troubled youth missing due to quarrel on the day of marriage
जगाधरी। शादी के दिन ससुराल वालों से झगड़ा होने के कारण दिमागी तौर से परेशान एक युवक सात दिन से लापता है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। शहर की रामनगर कॉलोनी निवासी निरंजन दास ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका लड़का 35 वर्षीय मनीष कुमार की शादी उन्होंने 24 जनवरी को बराड़ा क्षेत्र की एक लड़की से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के दिन ही लड़की वालों के साथ उनका लड़ाई झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद थाना बराड़ा पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। लड़की वालों ने खुद ही फैसले के लिए दो दिन का समय लिया था। 28 को थाने में दोनों पक्षों का फैसला हुआ कि लड़की वालों को साढ़े चार लाख रुपये 15 फरवरी को दिए जाएंगे। परंतु मनीष के पास पैसे न होने की वजह से वह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। इसी परेशानी के चलते मनीष सात दिनों से कहीं लापता हो गया है। उसकी काफी तलाश की गई परंतु उसका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed