फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trouble due to garbage in Gadhauli village

Yamuna Nagar News: गधौली गांव में गंदगी से परेशानी

Fri, 08 Nov 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to garbage in Gadhauli village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निगम क्षेत्र के वार्ड 11 के गांव गधौली में सफाई व्यवस्था के अलावा पानी निकासी, कम्युनिटी हॉल, श्मशान घाट, सीवरेज व्यवस्था अभी तक भी सुचारू रूप से काम नहीं हो पाए हैं। गधौली गांव शहर से सटा होने के यहां सुविधाएं नहीं। घरों के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव में सीवरेज लाइन शुरू नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विधायक, पार्षद, निगमायुक्त को गांव में होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत भी करा चुके हैं लेकिन, अभी तक भी कोई उनका दुखड़ा सुनने के लिए यहां तक नहीं पहुंचा। गांव के मामचंद, राज कुमार, सोनू खान, सुनैना, रीना रानी, निर्मला, कमलेश, लाजो ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। सफाई कर्मचारी तो गांव में आते तक नहीं है। गलियों के बाहर भी नालियों का गंदा पानी सड़क पर आने से बदबू होती है जिससे बीमारियों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव के सुनील कुमार ने बताया कि गांव में कुछ समय पहले सीवरेज लाइन डाली गई थी। अभी तक भी सीवरेज लाइन को शुरू नहीं किया गया है और तो और सीवरेज डालने के स्थान को भी मरम्मत नहीं किया गया, जिससे नालियों का पानी सड़क पर आने से बदबू होने लगती है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम ने बताया कि गांव में सबसे बड़ी समस्या श्मशान घाट की है क्योंकि श्मशान घाट पर जाने का रास्ता कच्चा है और बारिश के दिनों में तो और भी बदतर हालत हो जाते है। निवर्तमान पार्षद संकेत प्रकाश को श्मशान घाट के रास्ते को पक्का करवाने के लिए ग्रामीण कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक भी रास्ते को पक्का नहीं किया गया।
गांव के बलविंद्र ने बताया कि गांव में कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आता जिससे गांव में गंदगी ने अपने पैर पसार लिए हैं और घर के बाहर भी गंदगी से परेशान हो चुके हैं। गांव में बनी धर्मशाला भी लगभग 60 साल पुरानी हो चुकी है और उसमें 15 से 20 बच्चे आते हैं। आंगनबाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
राजेश कुमार ने कहा कि घरों के पास बने मैनहोल के चैंबरों में पानी भरा होने के कारण घरों की दीवारों में भी सीलन आ गई है। सीलन से दीवारों में भी दरारें आनी शुरू हो गई हैं। गांव में रात के समय अंधेरा भी गांव की समस्या बनी हुई है। गांव में यदि लाइट की सुविधा हो जाए तो गांव में चोरी पर भी लगाम लगाई जा सकती है।


गांव में सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन जल्द ही गांव के कम्युनिटी हॉल, श्मशान घाट और सफाई व अन्य कामों को गांव में जल्द सभी कामों को सुचारू रूप से किया जाएगा। -आयुष सिन्हा, निगम आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed