{"_id":"68ded6d14199db5ab303d22b","slug":"triple-murder-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-751397-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तिहरे हत्याकांड का आरोपी राहुल नोएडा मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तिहरे हत्याकांड का आरोपी राहुल नोएडा मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
खेड़ी लक्खा सिंह में 26 दिसंबर 2024 को फायरिंग करते बदमाश। सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो यमुनानगर/पानीपत। जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर स्पेशल सेल की टीम मुठभेड़ में शूटर राहुल और साहिल को गिरफ्तार किया। दोनों कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में पता चला कि राहुल पानीपत जिले का रहने वाला है।
राहुल उर्फ भोलू उर्फ फौजी 26 दिसंबर 2024 को खंड रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में भी वांछित था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। लेकिन, इस मुठभेड़ में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अब यमुनानगर पुलिस बदमाश राहुल को पूछताछ के लिए यहां प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है।
इस मामले में एसटीएफ की ओर से कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में जिक्र है कि शूटर राहुल उर्फ भोलू उर्फ फौजी तिहरे हत्याकांड के लिए भेजा गया था। इसके अलावा इस हत्याकांड में गैंगस्टर रोमिल वोहरा का भी नाम शामिल था। इस पर तीन लाख का इनाम भी था, लेकिन 24 जून को गुरुग्राम में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में रोमिल ढेर हो गया था। अब शुभम पंडित इसी हत्याकांड में पुलिस के रडार पर है। जिस पर एक लाख का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
अब तक 16 मददगार गिरफ्तार और एक मुठभेड़ में मारा गया
बता दें तिहरे हत्याकांड में शामिल शूटरों के मददगार 16 लोगों को एसटीएफ व पुलिस टीमें गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें इसमें मास्टर माइंड सन्नी सलेमपुर के पिता सलेमपुर बांगर निवासी परमजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया था। ऐसे ही गांव ताजेवाला निवासी अरबाज, छछरौली निवासी सचिन हांडा, जठेड़ी निवासी नीरज कुमार, तन्नू व मन्नू व अन्य शामिल हैं। इन पर आरोप थे कि किसी ने कार उपलब्ध कराई तो किसी ने कपड़े, रुपये व हथियार। कोई शूटरों को कार में लेकर गया। शूटरों में रोमिल वोहरा व शुभम पंडित का नाम आया। इनमें तीन लाख के इनामी गैंगस्टर रोमिल को 24 जून को गुरुग्राम में एसटीएफ ने ढेर कर दिया, पर एक लाख का इनामी शुभम पंडित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। उसकी तलाश में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) व पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने की नोनी राणा ने ली थी जिम्मेदारी
26 दिसंबर 2024 को रादौर थानाक्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह चौकी के पास सुबह आठ बजे गैंगवार हुई थी। जिसमें शूटरों ने फायरिंग कर शराब कारोबार से जुड़े तीन युवकों पर जिम से बाहर निकलते समय फायरिंग की थी। बदमाशों ने करीब 80 राउंड फायरिंग की थी। जिसमें भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई गोलनी निवासी वीरेंद्र राणा व उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव मखमूलपुर निवासी पंकज मलिक की हत्या कर दी थी जबकि, उन्हेड़ी निवासी अर्जुन को भी नौ गोलियां लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए शहर के गाबा अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। वहां पंकज का तीन दिन उपचार चला, डॉक्टरों ने उसकी नौ गालियों को किसी तरह से निकाल दिया था। लेकिन पंकज को बचा नहीं सके थे। घटना के अगले दिन इस हत्याकांड की लॉरेंस ग्रुप के नोनी राणा ने सोशल मीडिया पर डाल कर जिम्मेदारी ली थी।
दिल्ली पुलिस ने दो शूटर पकड़े हैं। उनमें एक राहुल पानीपत का बताया जा रहा है। लेकिन, उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। सूचना मिलेगी तो जांच कराई जाएगी। -सतीश वत्स डीएसपी मुख्यालय, पानीपत।