फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   train's is full going to jammu

मां वैष्णो देवी के दर्शनों को लेकर लोगों में उत्साह, जम्मू की सभी ट्रेनें फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
train's is full going to jammu
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव कम होते ही मां वैष्णो देवी के भक्तों में उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन को रवाना हो रहे हैं, जिससे जम्मू और कटरा जाने वाली ट्रेनें हाउस फुल चल रहीं हैं। अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के कारण कन्फर्म टिकट के लिए श्रद्धालुओं को जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से इन दिनों 10 गाड़ियां जम्मूतवी स्टेशन के लिए चल रही हैं, लेकिन इन सभी गाड़ियों में जम्मू और कटरा के लिए कन्फर्म सीट नहीं है, जिस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। फिलहाल गाड़ी संख्या 02587 अमरनाथ एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में वेटिंग 101 है, जबकि गाड़ी संख्या 05651 गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी शयनयान श्रेणी में प्रतिक्षा सूची 101 है। इसके अलावा हिमगिरी सुपरफास्ट मेल में 78 वेटिंग चल रही है। कोलकाता जम्मूतवी में 48 और हेमकुंट एक्सप्रेस में 25 वेटिंग चल रही है। वहीं 04645 शालीमार एक्सप्रेस में 62 की वेटिंग है। यही नहीं अधिक पैसे खर्च करने पर तत्काल में भी यात्रियों को आसानी से टिकट नहीं मिल पा रहा है। विदित हो कि प्रतिदिन यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से विभिन्न गाड़ियों में जम्मूतवी और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए करीब 250 यात्री आरक्षण करा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मियों में रहती है ज्यादा भीड़
गर्मी के दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में लोग घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में वैष्णो दरबार और जम्मू कश्मीर सबसे बेहतरीन विकल्प है। इन दिनों गर्मी अधिक होने व संक्रमण की पाबंदियों में छूट के बाद लोग माता के दरबार का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य में भी नहीं है जगह
कोरोना संक्रमण के कारण इन दिनों सामान्य बोगी में भी सफर करने के लिए आरक्षण करवाना पड़ रहा है। ऐसे में इस श्रेणी में भी सीट नहीं मिल रही है। हिमगिरी एक्सप्रेस में दूसरी श्रेणी में 43, हेमकुंट एक्सप्रेस में 17, शालीमार एक्सप्रेस में 86, कोलकाता जम्मूतवी में 20, अमरनाथ में 96, गुवाहाटी में 66 की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed