{"_id":"6924a9fca1a56ddb840ac837","slug":"traffic-rules-lesson-taught-to-students-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-147293-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
Tue, 25 Nov 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। राजकीय उच्च विद्यालय सुढैल में सोमवार को यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और उनका पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क संकेतों को समझने, निर्धारित लेन में चलने व सड़क पार करने के तरीके भी समझाए।
उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करने से हादसों से बचाव हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट का महत्व बताया और विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, बैंकिंग व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल, ओटीपी या निजी जानकारी से संबंधित किसी भी अनुरोध पर तुरंत सतर्क हो जाएं। साइबर सुरक्षा का पहला नियम है कि अपनी निजी जानकारी किसी से भी साझा न करें। किसी भी ऑनलाइन समस्या की स्थिति में तुरंत माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस से संपर्क करें। इस मौके पर प्रिंसिपल सुमन लता, शिक्षक और स्कूल के कर्मचारी मौजूद रहे।