{"_id":"694d878a8fff1c786f0d0c37","slug":"traffic-congestion-eased-after-the-encroachments-were-removed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148800-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अतिक्रमण हटाने के बाद जाम से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अतिक्रमण हटाने के बाद जाम से मिली राहत
Fri, 26 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन चौक के समीप सड़क पर रखे गए समामन को हटाती टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बा व्यासपुर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या दूर करने के लिए खंड प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस से साथ खंड प्रशासन ने सड़क के किनारे गए गए अतिक्रमण को हटाने पर लोगों को जाम से राहत मिली।
अभियान का नेतृत्व पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा ने किया, जबकि ग्राम सचिव राजकुमार टीम के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों को जाम से राहत मिली।
दरअसल अग्रसेन चौक, शिव चौक, साढौरा मार्ग, कपालमोचन मार्ग और छछरौली मोड़ के समीप लंबे समय से दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसके चलते यातायात बाधित हो रहा था और प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए दो दिन पूर्व एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने अधिकारियों की बैठक लेकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को सड़क पर रखा गया सामान तुरंत हटाने के निर्देश दिए। कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाकर प्रशासन का सहयोग किया, जबकि कुछ के सामान को टीम द्वारा हटवाया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा क अतिक्रमण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।
पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों को समझाकर चेतावनी दी जा रही है। ग्राम सचिव राजकुमार ने कहा कि अतिक्रमण के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है।