{"_id":"6a8c9f523bcc6c2da6035f7e","slug":"topras-team-secures-first-place-in-shooting-volleyball-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161806-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शूटिंग वॉलीबॉल में टोपरा की टीम को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शूटिंग वॉलीबॉल में टोपरा की टीम को पहला स्थान
Tue, 25 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
गांव संधाली में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते भाकियू के पदाधिकारी व अन्य। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव संधाली में सोमवार को दो दिवसीय शहीद उधम सिंह कांबोज शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला टोपरा और इंद्री की टीमों के बीच हुआ। इसमें टोपरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंद्री को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने किया। गुर्जर ने कहा कि समाज में अनुशासन, एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल युवाओं को लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण दौर में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है।
किसान और ग्रामीण परिवारों के बच्चों ने खेलों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा और जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने आयोजन समिति सदस्यों को हरा पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान नमन कांबोज, जश्न कांबोज, अभिनव कांबोज, दीपक, नितिन, आकाश, भवेश, बलिंद्र डांगी, विकास कांबोज सिली, सुखवीर काजनू, चिराग डांगी सहित अन्य मौजूद रहे।