फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tips on how to prepare a SIH presentation

Yamuna Nagar News: एसआईएच प्रस्तुति तैयार करने के बताए तरीके

Thu, 13 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tips on how to prepare a SIH presentation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2025 पर रोचक व इंटरएक्टिव ओरिएंटेशन सत्र हुआ। इसका आयोजन एसआईएच विजेताओं की ओर से कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रभावी एसआईएच प्रस्तुति तैयार करने के तरीकों से अवगत कराया गया।
सत्र का नेतृत्व टीम टेक एवेंजर्स (2024 विजेता) और जेएम कोड क्राफ्टस (एसआईएच-2024 में शॉर्टलिस्टेड टीम) ने किया। सत्र में सीएसई व आईटी विभागों के 130 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चर्चा का मुख्य केंद्र प्रभावी एसआईएच प्रस्तुति तैयार करने के तरीके थे, जिससे शॉर्टलिस्ट होने की संभावनाएं बढ़ सकें। वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीतने की रणनीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इसमें टीम बिल्डिंग तकनीक, जूरी सदस्यों को प्रभावित करने के तरीके व एसआईएच में सफलता के प्रमुख कारक शामिल रहे। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अनुभव साझा किए। साथ ही प्रतियोगिताओं में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस पर भी चर्चा की। उन्होंने कोडिंग प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल की जाने वाली नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी। सत्र निदेशक डॉ. एसके गर्ग के मार्गदर्शन में हुआ। सत्र का आयोजन डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विकास जुनेजा, डॉ. सविता खुराना ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed