फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tipper stolen from Yuvraj Screening Plant

Yamuna Nagar News: युवराज स्क्रीनिंग प्लांट से टीपर चोरी

Tue, 17 Feb 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Feb 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
Tipper stolen from Yuvraj Screening Plant
साढौरा। असगरपुर गांव में स्थित युवराज स्क्रीनिंग प्लांट से रविवार की देर रात को एक टाटा कंपनी का टीपर चोरी हो गया। टीपर मालिक सतबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गाड़ी को गांव सालेहपुर निवासी मोहित कुमार चलाता है। 15 फरवरी को चालक मोहित कुमार दोपहर 3 बजे टीपर को युवराज स्क्रीनिंग प्लांट में खड़ा करके घर चला गया था। 16 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 8 बजे मोहित कुमार युवराज स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंचा तो वहां पर टीपर मौजूद नही था। मोहित ने अपने तौर पर गाड़ी की आसपास तलाश की। लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नही मिलने पर मोहित ने डायल 112 पुलिस को सूचित करने के अलावा उसे भी कॉल पर सूचना दी। डायल 112 पुलिस ने मौका पर पहुंच कर नीरिक्षण किया। सतबीर सिंह ने आशंका जताई है कि उसकी गाड़ी को कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed