{"_id":"6327748a95d3686336703859","slug":"three-youths-of-karnal-arrested-for-burning-car-during-kanvad-yatra-yamuna-nagar-news-knl121602123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा के दौरान कार जलाने के आरोप में करनाल के तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा के दौरान कार जलाने के आरोप में करनाल के तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। कांवड़ यात्रा के दौरान 25 जुलाई को रादौर में कांवड़ियों को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक की कार में तोड़फोड़ और आग लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी करनाल के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।
आरोप है कि कार में आग लगाने के दौरान उन्होंने चालक का मोबाइल भी चोरी कर लिया था, जिसकी रिकवरी की जानी है। इसलिए पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। कार में आग लगाने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से दबिश दे रही थी। अब जाकर पुलिस के हाथ सफलता लगी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी मोहित हांडा के मार्गदर्शन में थाना रादौर पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान रादौर में कार से टक्कर लगने के बाद उसमें आग लगाए जाने की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रादौर पुलिस ने करनाल के गांव निगदू निवासी आदित्य, गांव पसताना निवासी सूरज उर्फ मोनू और सूरज उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। जिस कार से कांवड़ियों को टक्कर लगी थी आरोपियों ने उसके चालक का मोबाइल भी चोरी कर लिया था। इस केस में चोरी की धारा जोड़ दी है। वहीं आरोपियों से मोबाइल रिकवर करने और गहनता से पूछताछ के लिए तीनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रादौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि 25 जुलाई को अज्ञात कांवड़ियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। थाने में शिकायत आई थी कि रादौर में लाडवा रोड पर एस्सार पेट्रोल पंप के पास एक कार चालक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी और चालक कार छोड़कर फरार हो गया। इस बात से गुस्साए कांवड़ियों के अन्य साथियों ने कार में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। वहीं रोड पर जाम भी लगाया गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया और जाम खुलवाया गया। तब से आग लगाने वालों की तलाश की जा रही थी।