फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three youth drowned in yamuna river and died

यमुना में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
three youth drowned in yamuna river and died
हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर गांव ढिक्का के पास वीरवार की दोपहर को यमुना नदी में नहाने उतरे तीन किशोर डूब गए। राहगीरों ने बच्चों को डूबते हुए देखा तो इसकी जानकारी ढिक्का गांव में दी। इसके बाद कई गोताखोर मौके पर पहुंचे और किशोरों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही और बच्चे यमुना के गहरे कुंड में फंस गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम को चार बजे गोताखोर बच्चों के शव को ढूंढने में कामयाब रहे। तब तक बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके थे। परिजन उन्हें यमुना पार करके नाहरपुर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आएं, जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में नाहरपुर निवासी 15 वर्षीय हैप्पी, बरहेड़ी गांव का 15 वर्षीय विशेष और सारण गांव का 16 वर्षीय राहुल शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विशेष और राहुल कई दिन पहले नाहरपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। वीरवार को हैप्पी को साथ लेकर तीनों बाइक पर सवार होकर नदी में नहाने के लिए ढिक्का गांव में गये थे। वहां पर नदी में पानी कम था, इसलिए नहाने के लिए तीनों ही उतर गए, लेकिन तभी वे यमुना में बने कुंड में समा गए। मामले की सूचना मिलते ही जठलाना थाना और सहारनपुर जिले के सरसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को नहर से निकालने के बाद नजदीक के नाहरपुर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों के आग्रह पर यमुनानगर के सिविल अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शुक्रवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। तीन बच्चों की मौत से उनके गांवों में शोक फैल गया है। जठलाना थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि ढिक्का गांव उत्तर प्रदेश में पड़ता है। मामले को लेकर सरसावा पुलिस कार्रवाई कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम यमुनानगर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed