फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three people cheated 15 lakhs from retired army in the name of getting son's job in railway

रेलवे में बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने रिटायर फौजी से ठगे 15 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three people cheated 15 lakhs from retired army in the name of getting son's job in railway
यमुनानगर। उत्तर रेलवे में बेटे को तकनीकी पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो भाई व एक शराब ठेकेदार ने रिटायर फौजी से 15 लाख रुपये ठग लिए। जयपुर में रेलवे विभाग में उच्च अधिकारी के पद पर नियुक्त होने की बात कहकर आरोपियों ने रिटायर फौजी को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उससे रुपये लेकर पेपर भी दिलवाया। पेपर पास होने के बाद भी आरोपियों ने उसके बेटे की नौकरी नहीं लगवाई। इसकी शिकायत रिटायर फौजी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजेटो निवासी डिप्टी सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी से रिटायर है। जनवरी 2012 में उसकी मुलाकात नाचरौन निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। तब आरोपी को उनके एरिया में शराब का ठेका था। आरोपी का उनके गांव में रोजाना जगदीप सरपंच के यहां आना जाना लगा रहता था। उसके साथ लोकेश प्रताप उर्फ लोकेश राणा भी उनके गांव आता जाता था। तब आरोपी लोकेश ने उसे कहा कि उसका छोटा भाई मनोज कुमार रेलवे विभाग में उच्च अधिकारी के पद पर जयपुर में नियुक्त है। हमारी पहुंच रेलवे विभाग में है और राजनीति में भी अच्छी पहुंच है। आरोपियों ने उससे दो किस्तों में 15 लाख रुपये देने की बात कही। वह आरोपी की बातों में आ गया और उसने बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर उक्त धनराशि आरोपियों को दे दी। आरोप है कि उसके बेटे का आरोपियों ने पेपर भी कराया। लेकिन इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। तीन साल बीतने पर उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने ब्याज सहित वापस देने की बात कही और उसे एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। अब आरोपियों ने रुपये देने से साफ मना कर दिया है। इस तरह आरोपियों ने उनसे 15 लाख रुपये हड़प लिए। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी लोकेश प्रताप सिंह उर्फ लोकेश राणा, उसके भाई मनोज कुमार व पुष्पेन्द्र के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर लिया है। जांच अधिकारी एसआई मेहर लाल का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed