फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three brothers were attacked after intruders broke into their home

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर तीन भाइयों पर हमला

Sun, 11 Jan 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three brothers were attacked after intruders broke into their home
छछरौली। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव रेडे माजरा इब्राहिमपुर में पुरानी कहासुनी के चलते कुछ युवकों ने घर में घुसकर तीन भाइयों पर हमला कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव इब्राहिमपुर निवासी तासिम ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव के ही असलम और सलीम के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। तीन जनवरी की वह अपने भाइयों अकरम और नूर मोहम्मद के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान असलम और सलीम अपने साथियों हाशिम, साजिद और कुर्बान के साथ उनके घर में घुसकर तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन

ट्रैक्टर रोककर मारपीट करने का आरोप
छछरौली। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव जैधर में भी मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी आशिक अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही विशाल, रोहित, डिंपी वाल्मीकि और अमन ने बिना किसी कारण उसका ट्रैक्टर रास्ते में रोक लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे डराने का प्रयास भी किया। शोर सुनकर जब अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed