फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three arrested for shooting Deepak, Dalit leader Rinku Gagat on remand

दीपक को गोली मारने का आरोप में तीन गिरफ्तार, दलित नेता रिंकू गागट रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for shooting Deepak, Dalit leader Rinku Gagat on remand
यमुनानगर। जगाधरी के मिल्ट्री ग्राउंड में सूअर पकड़ने के विवाद में लाजपत नगर निवासी दीपक पर गोली मारने के आरोपी वाल्मीकि बस्ती निवासी महेंद्र उर्फ रिंकू गागट, मंगतपुरा निवासी राजेश उर्फ पाल्लू व बुड़िया गेट निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से रिंकू गागट को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। जबकि उसके दोनों साथियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी रिंकू गागट से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया जाएगा। उधर गोली लगने से घायल दीपक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी दीपक ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह नगर निगम में अनुबंध आधार पर कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली पर काम करता था। उसके पिता रमेश कुमार के पास सुअरों को पकड़ने का ठेका था। इसको लेकर ही उनका रिंकू गागट के साथ विवाद रहता है। बुधवार अलसुबह करीब ढाई बजे वह अपने दोस्त अभिषेक व जसवंत के साथ पटियाला में स्थित काली माता मंदिर के लिए घर से चले थे। वह तीनों इनोवा कार में थे। आरोप है कि जब वह जगाधरी के मिल्ट्री ग्राउंड के पास पहुंचा। यहां पर वाल्मीकि समाज के नेता रिंकू गागट ने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। रिंकू गागट ने पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली उसकी की गर्दन में जाकर लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसके दोस्तों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसे आइसीयू में उपचार दिया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी रिंकू गागट को नामजद करते हुए 10-12 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले में रिंकू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से रिंकू को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उससे पिस्टल बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed