फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Threatened on phone and attacked by entering the house

Yamuna Nagar News: फोन पर धमकाया और घर में घुसकर किया हमला

Mon, 29 Apr 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Threatened on phone and attacked by entering the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजाद नगर में कुछ युवकों ने घर में घुस कर युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर की गली नंबर छह निवासी लवली वासन ने बताया कि शाम के समय उसके बेटे माघव के पास अगेश का फोन आया। हेलो बोलते ही फोन करने वाले ने कहा कि तू बच कर रहना। वह तूझे गोली मारेगा। उसके बाद अगेश, शाहिल, रोबिन, काका, राहुल उसके घर पर आए। इन सबके हाथों में डंडे व सरिये थे। लवली वासन ने बताया कि उस वक्त उसका पति घर पर नहीं था।
आरोपियों के हाथों में हथियार देख कर उसने अपने बच्चों को घर में बंद बुला लिया। उसके बाद आरोपी घर के आगे खड़े होकर गालियां देने लगे। उस वक्त तो आरोपी वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद वह दोबारा आए और घर के सामने उसके बच्चों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक ईंट बेटे राघव के हाथ पर लगी। इससे उसके हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी उन सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आपोपी हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed