फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   thousands of rupees withdrawn from account by changing ATM

एटीएम बदलकर खाते से निकाले 90,400 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
thousands of rupees withdrawn from account by changing ATM
रादौर रोड पर कैंप के नजदीक बने एसबीआई के एटीएम बूथ में दो युवकों ने दामला निवासी रणबीर सिंह का एटीएम बदलकर उसके खाते से 90,400 रुपये निकाल लिए। रात करीब डेढ़ बजे जब मोबाइल पर संदेश आये तो रणबीर को धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन

गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में दामला निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि वीरवार को उसे कुछ रुपयों को जरूरत थी। वह रुपये निकालने के लिए वीरवार को रादौर रोड पर कैंप के नजदीक स्थित एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा। उसने एटीएम से 18 हजार रुपये निकलवाए। जब वह एटीएम से और रुपये निकालने लगा तो एटीएम मशीन नहीं चली। उसी दौरान बाहर खड़े दो युवक एटीएम बूथ के अंदर आ गए। उन्होंने रणबीर को कहा वे उसके रुपये निकाल देते हैं। इसी दौरान आरोपियों ने उसका एटीएम बदल लिया। इसके बाद वह युवकों से एटीएम कार्ड लेकर अपने घर आ गया। रात करीब डेढ़ बजे उसने मोबाइल उठाकर देखा तो 90,400 रुपये निकलने का संदेश आया हुआ था। आरोप है कि एटीएम बूथ में मिले दो युवकों ने ही उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से रुपये निकाले हैं। गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed