फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole goods worth lakhs from two houses and factory

चोरों ने दो घरों और फैक्टरी से चुराया लाखों रुपये का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth lakhs from two houses and factory
यमुनानगर। चोरों ने अलग अलग स्थानों पर दो घरों और एक फैक्टरी को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानक नगर निवासी हरप्रीत कौर ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को वह परिवार समेत अपनी रिश्तेदारी में गई थी। देर शाम जब वह वहां से घर लौटी तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कमरे में लगी 42 इंच की एलईडी और अन्य सामान गायब था। अलमारी खुली पड़ी थी। जिसका लॉकर टूटा हुआ था। उसके अंदर से 20 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन गायब था। इसके अलावा रसोई में रखे दो गैस सिलिंडर भी गायब थे। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, जोहड़ीपुरा मोहल्ला जगाधरी निवासी नवीन कांबोज ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो मई को वह परिवार के साथ पंजाब स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था। सुबह जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये व सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। यह गहने उसने अपनी बेटी की शादी के लिए बनाए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चोरों ने जगाधरी के पुराना छछरौली रोड स्थित मल्होत्रा मेटल फैक्टरी से 55 हजार रुपये की डाई, रूले व मोटरें चोरी कर ली। पुलिस ने फैक्टरी मालिक देवी भवन बाजार निवासी अश्वनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed