{"_id":"662ec97452ea625d830f6944","slug":"thieves-stole-goods-from-house-and-shop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118145-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरों ने घर और दुकान से सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरों ने घर और दुकान से सामान चुराया
Mon, 29 Apr 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। चोरों ने सत्संग विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन घर से एसी के पाइप चोरी कर लिए। वहीं मीट मार्केट में दुकान से रुपये व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में सत्संग विहार कॉलोनी निवासी जसविंद्र कौर ने बताया कि वह कॉलोनी में ही अपना नया घर बना रही है। किसी ने निर्माणाधीन घर से एसी पाइप लाइन रात करीब साढ़े 12 बजे चोरी कर ली। इससे उसे करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी कांसापुर निवासी चमन राज थापा ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मीट मार्केट में उसकी दुकान है। वह शनिवार सुबह वह दुकान पर आया तो देखा कि चार पेटी रिफाइड, दो पेटी सरसों का तेल, बीड़ी, सिगरेट व अन्य सामान करीब सात हजार रुपये गायब थे।