फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves broke into Central Bank of India's ATM

चोरों ने तोड़ा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम, नहीं निकाल पाए नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into Central Bank of India's ATM
यमुनानगर। मंगलवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम को तो तोड़ दिया, लेकिन वह उसमे से नकदी निकाल नहीं सके। ई-सर्विलांस केंद्रीय कार्यालय से सूचना मिलने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा मधु चौक के प्रबंधक मुकेश गोयल और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक मुकेश गोयल ने बताया कि बैंक का एक एटीएम गाबा अस्पताल के नजदीक लगा हुआ है। 19 फरवरी की अलसुबह उन्हें ई सर्विलांस केंद्रीय कार्यालय से सूचना मिली थी कि गाबा अस्पताल के नजदीक लगे एटीएम को चोरों ने तोड़ दिया है। यह घटना रात 1:10 बजे की है, लेकिन वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है, इस सूचना पर वे मौके पर गए। इसके बाद तकनीकी कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed