फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves blew ornaments and cash worth lakhs of rupees by targeting three houses

चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर उड़ाए लाखों रुपये के गहने और नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves blew ornaments and cash worth lakhs of rupees by targeting three houses
यमुनानगर। चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर वहां से लाखों रुपये के गहने व सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जठलाना निवासी सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून की रात को वह परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। सुबह जब उनकी आंख खुली तो उन्हें घर में रखा सामान बिखरा मिला। आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी इरशाद ने उनके घर से आभूषण चोरी किए हैं। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, गीता भवन मंदिर में बनी गोशाला में काम करने वाले कर्मचारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह गोशाला में बने मकान में परिवार के साथ रहता है। चोरों ने रात को उसके मकान में घुसकर तीन मोबाइल, कान का झुमका, मंगलसूत्र व गोशाला के गल्ले से करीब 16 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। जब उसकी आंख खुली तो सामान बिखरा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, बिलासपुर के खेड़ा मोहल्ला निवासी सविता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात को वह अपने बेटा रजत शर्मा के पास घर में सोई हुए थी। सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसके पास रखे दो मोबाइल, गैस सिलिंडर व उसके बेटे का पर्स गायब था। पर्स में करीब छह हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed