फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves blew away thousands of goods from a closed factory

बंद फैक्टरी से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves blew away thousands of goods from a closed factory
चोरों ने जगाधरी की मनोहर कॉलोनी में बंद पड़ी बर्तन फैक्टरी से हजारों रुपये के बिजली उपकरण और लोहे का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलाब नगर निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मनोहर कॉलोनी में उषा मेटल के नाम से फैक्टरी है। जो दो साल से बंद पड़ी हुई है। फैक्टरी में कोई नहीं रहता है। विश्वकर्मा पूजा के लिए सुबह जब वह फैक्टरी में गया तो उसने देखा कि उसकी फैक्टरी में सामान बिखरा पड़ा हुआ था और काफी सामान गायब था। जांच करने पर फैक्टरी से 12 मोटर स्टार्टर, जिनमें से आठ को तोड़कर अंदर से कॉपर निकाला गया हुआ था। जबकि चार गायब थे। दो मोटरें, एक एल्युमीनियम की चादर, वेल्डिंग सेट, एक ग्राइंडर, सबमर्सिबल मोटर, वायर, लोहे की प्लेट व लगभग दो क्विंटल लोहे का अन्य सामान, बिजली की फिटिंग व तार गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed