फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   thieps, shop, fore laks stolen

चोरों ने दुकान में लगाई सेंध, 4 लाख रुपये का माल चोरी

Wed, 08 Feb 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 08 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
thieps, shop, fore laks stolen
chori - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ढांड। बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर मार्केट में सोमवार रात चोरों ने एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में चोरी कर लाखों रुपये के कीमती कपड़े चुरा लिए। पुलिस को दी शिकायत में दुकान के मालिक संदीप कुमार बरोट निवासी ने बताया कि सोमवार देर रात अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। सुबह लगभग 7 बजे मौके पर आकर देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर देखा तो सारा सामान गायब था।
चोरी की वारदात की सूचना तुरंत ढांड पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी। पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया। ढांड थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि दुकान मालिक संदीप कुमार की शिकायत पर दुकान से लगभग 4 लाख रुपये के माल की चोरी का अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया की चोरी की वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर एक मोबाइल विक्रेता की दुकान से मिले सीसीटीवी की फुटेज में कुछ संदिग्ध महिला एवं पुरुष रात के समय नजर आए है। जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। उम्मीद है कि पुलिस चोरों को शीघ्र ही ढूंढ निकालेगी।
विज्ञापन

दुकान में चोरी की घटना के बाद से ही मार्केट के दुकानदारों में पुलिस के प्रति रोष बढ़ गया है। चोरी की घटना के विरोध में दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। दुकानदार प्रकाश, बलविंद्र, सुलतान, मुकेश, कुलदीप, आशु, रामफल, रमन, सतपाल, अजय, प्रवीण, प्रदीप, राजपाल का कहना है कि अगर रात के समय पुलिस गश्त करती रहे तो चोरों बे खौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढांड थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि  मार्केट के दुकानदार रात के समय चौकीदार की व्यवस्था करें। ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ढांड मार्केट के सभी दुकानदारों की पहले मीटिंग लेकर उनसे चौकीदार लगाने के लिए आग्रह किया था। अधिकतर मार्केट में तो दुकानदारों ने चौकीदार लगाया हुआ है। जहां नहीं है वह चौकीदार लगा लें। ताकि पुलिस को सहयोग मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed