फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be strictness on the borders to stop drug smuggling

Yamuna Nagar News: नशा तस्करी रोकने के लिए सीमाओं पर होगी सख्ती

Tue, 17 Dec 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
There will be strictness on the borders to stop drug smuggling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने रणनीति तैयार की है। अब बॉर्डर पर लगने वाले नाकों पर सख्ती की जाएगी। जिससे बाहर से आने वाले तस्करों पर रोक लगाई जा सके। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी मजबूत कर नशा तस्करी पर लगाम लगाई जाएगी। साथ ही तस्करी के आरोप में जेल गए आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
यमुनानगर जिला हिमाचल और यूपी के बॉर्डर पर स्थिति है। जिस कारण यहां पर नशा तस्करों का नेटवर्क अपनी जड़े गहराई तक जमा चुका है। अमर उजाला के नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में डीजीपी ने भी अब नशा तस्करों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद यमुना नगर पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। एसपी ने क्राइम मीटिंग में नशा तस्करी को रोकने के लिए जिला पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

नशा तस्करी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यमुनानगर की अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई जाएगी। नाकों पर वाहनों की सघन चैकिंग की जाएगी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही एसपी ने एंटी नारकोटिक सेल को भी मुखबिर मंत्र को मजबूत कर तस्करों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजीव देसवाल ने कहा कि नशा तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए टीमों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed