{"_id":"68b89780b16d3f0c80004e3f","slug":"there-was-no-electricity-for-36-hours-due-to-pole-breakage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143250-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पोल टूटने से 36 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पोल टूटने से 36 घंटे से बिजली गुल
Thu, 04 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। कोटला मार्ग पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास बिजली की तारों के ऊपर भारी भरकम पेड़ गिर गया। इससे चार पोल टूट गए, साथ ही यातायात भी अवरुद्ध हो गया। लेकिन, पोल के टूटने से 36 घंटे से बिजली गुल है। ऐसे में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित आसपास बसी आबादी को अंधेरे में रहना पड़ा। लोगों को इनवर्टर के सहारे रात गुजारी। हैरत की बात है बिजली निगम ने बत्ती को सुचारू करना तो दूर, टूटे पोलों को तक ठीक नहीं करवाया गया। ऐसे में स्थिति और भी विकट हो गई। उधर, बत्ती गुल होने से लोग बीईओ स्टाफ का कामकाज प्रभावित हो गया।
पेड़ काटकर यातायात किया बहाल
बिजली की तारों के ऊपर गिरे पेड़ को तो काट कर यातायात को बहाल करा दिया, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों को कहना है उन्हें बिना बिजली के काफी दिक्कत उठानी पड़ रही। पोल को बदला नहीं गया है। अब तो इनवर्टर भी जवाब दे गए। ऊपर से बारिश हो रही है। ऐसे में कोई जहरीला जीव जंतु घर में घुस सकता है। उधर, बिजली निगम के जेई मनीष ने बताया कि पेड़ को काटकर यातायात बहाल कर दिया गया। लेकिन, बारिश के कारण बिजली के पोल लगाए नहीं जा पा रहे हैं। बारिश रुकते ही यहां नए पोल लगा दिए जाएंगे।