फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was a cut in the budget of Kapalmochan fair

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले के बजट में हुई कटौती

Tue, 05 Nov 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
There was a cut in the budget of Kapalmochan fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कपालमोचन मेला के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से एक करोड़ 14 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। बजट को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं व मेला क्षेत्र के विकास पर खर्च किया जाएगा। इस बार बजट पिछले साल के मुकाबले लगभग 35 लाख रुपये कम है।
मेला प्रशासक का कहना है कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए 50 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की मांग उच्च अधिकारियों से की गई है। उम्मीद है बजट पास हो जाएगा। पांच दिन तक चलने वाले मेले में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर सहित अन्य प्रदेशों के लाखों श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है।
विज्ञापन

मेले के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा बजट में बढ़ोतरी की जाती रही है। मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल का कहना है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं काे देखते हुए श्राइन बोर्ड द्वारा युद्ध स्तर पर विकास कार्य किया जा रहा है। कपालमोचन, ऋणमोचन सरोवर में पानी भरने का कार्य अंतिम चरण में है। जबकि सूरजकुंड सरोवर पर पानी भरने का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग द्वारा मेले के आयोजन से दो दिन पूर्व, मेले के दौरान व मेले के दो दिन बाद तक मेला क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। ताकि मेला क्षेत्र में किसी प्रकार की बीमारी न फैले।
श्री आदिबद्री केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में चिकित्सकों की एक टीम 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में लगेगी। इसके साथ-साथ मेला क्षेत्र में नशे की दवाइयों पर बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों का गठन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम तीनों सरोवरों के समीप भी श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।

कपालमोचन में आयोजित राज्य स्तरीय मेले में आने वाले श्रद्धालु हिमाचल की सीमा से सटे श्री आदि बद्री केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा अलग से विशेष बसों का प्रबंध किया जाता है। कपालमोचन के साथ-साथ श्री आदिबद्री में भी प्रशासन द्वारा विकास कार्य करवाए जा रहा है।

जसपाल सिंह गिल ने बताया कि श्री आदिबद्री के समीप 35 स्थाई व श्री केदारनाथ मंदिर के समीप 25 स्थायी शौचालयों का निर्माण करवाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्री आदिबद्री में यात्री निवास, भंडार गृह, सत्संग भवन का निर्माण करवाया गया है। श्री आदिबद्री में 10 सफाई कर्मचारी हर समय तैनात रहेंगे। इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed