फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is no shortage of DAP fertilizer in the state: Shyam Singh Rana

प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं : श्याम सिंह राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of DAP fertilizer in the state: Shyam Singh Rana
रादौर में पत्रकार वार्ता करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा।स्वयं
रादौर। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को रादौर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र से 9 ट्रेनें डीएपी खाद की मंगवाई है। 3 नवंबर से लगातार प्रदेश में खाद का रेल द्वारा रैक लग रहा है। जिन्हें हर जिलों में भिजवाया जा रहा है। प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई को लेकर 2 महीने सीजन चलता है। ऐसे में किसान एक साथ डीएपी खाद खरीदने की कोशिश करता है। जिससे डीएपी की कमी पड़ जाती है। लेकिन प्रदेश सरकार किसानों को 50 प्रतिशत डीएपी खाद सोसायटियों व 50 प्रतिशत मार्केट में उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुगर मिल शुरू होने वाली है लेकिन गन्ने का भाव अभी तक सरकार की ओर से घोषित न किए जाने पर किसान निराश है और किसानों की मांग है कि गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाये। जिस पर कृषि मंत्री ने कहा कि जल्द गन्ने का भाव घोषित कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो देश में सर्वाधिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 फसलों को सरकार एमएसपी पर खरीद रही है। रादौर में अधूरे पड़े खेल स्टेडियम व नया सरकारी अस्पताल बनाए जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। सरकारी अस्पताल बनने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस कारण अस्पताल बनने में देरी हो रही है।

युवाओं को जल्द खेल स्टेडियम की सौगात देंगे। सरकारी कॉलेज रादौरी में मिट्टी डलवाने का कार्य जल्द शुरू करवाया जायेगा। इसके अलावा जो भी क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांगे है उन्हें भी पूरा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed