{"_id":"671a9d3560b49dee270f1bf4","slug":"there-is-no-limit-of-parking-in-yamunanagar-bus-stand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-127419-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यमुनानगर बस स्टैंड में पार्किंग की नहीं हद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यमुनानगर बस स्टैंड में पार्किंग की नहीं हद
Fri, 25 Oct 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बस स्टैंड यमुनानगर पर वाहन पार्किंग एरिया कहां तक है, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। क्योंकि यहां बने मंदिर के सामने वाहन पार्किंग स्पेस है, जहां वाहन पार्किंग का ठेके अलॉट है। मंदिर के सामने बस स्टैंड व वर्कशॉप रोड की ओर निकल रहे रास्ते की ओर वाहन पार्किंग की हद तय करने के लिए न तो तारबंदी है और न ही कोई रेंलिंग है।
बस स्टैंड पहुंचे ललित शर्मा, संजय चतुर्वेदी, सतेंद्र यादव ने कहा कि बस स्टैंड में मंदिर वाले रास्ते से ही आते-जाते हैं, क्योंकि दूसरे रास्ते बसों की आवाजाही होने से वहां से आते-जाते समय रोका जाता है। लेकिन मंदिर के सामने पार्किंग स्पेस एरिया का दायरा तय न होने से उनके आने जाने के रास्ते में भी काफी संख्या में बाइक, एक्टिवा खड़े किए जाते हैं।
हालात ये हैं कि मंदिर वाले रास्ते बस स्टैंड गेट के आगे भी काफी बाइक व एक्टिवा खड़ी होती हैं। इससे तंग हुए रास्ते से आने-जाने में परेशानी होती है। खासकर दिव्यांग व बुजुर्ग बस स्टैंड परिसर तक ई रिक्शा व अन्य वाहन पर नहीं आ जा सकते। इस परेशानी को देखते हुए रोडवेज अफसरों को तारबंदी या रेलिंग से वाहन पार्किंग स्पेस का दायरा तय करना चाहिए। इस बारे में जीएम रोडवेज संजय रावल का कहना है कि वाहन पार्किंग स्पेस का दायरा तय है फिर भी जांच करेंगे।