फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is no discussion with the councilors before making announcements and tenders

घोषणाएं व टेंडर लगाने से पहले पार्षदों से नहीं हो रही चर्चा, पहली बैठक में पास प्रस्ताव भी आज तक अधूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
There is no discussion with the councilors before making announcements and tenders
यमुनानगर। नगर निगम के अधिकारी विकास कार्यों के लिए लगातार टेंडर लगा रहे हैं। विपक्ष के पार्षदों का आरोप है कि मेयर टेंडर लगाने व घोषणाएं करने से पहले वार्ड के पार्षदों से न तो चर्चा कर रहे हैं और न ही पहले नगर निगम सदन में उसे पास किया जा रहा है। आरोप है कि मेयर मदन चौहान वार्डों में विकास कार्य कराना तो दूर, सवा तीन साल में नगर निगम सदन की केवल पांच बैठकें ही करवा सके हैं। आरोप है कि पांचों बैठकों में जो प्रस्ताव पास हुए वह अब तक पूरे नहीं हुए। बृहस्पतिवार को सदन की छठी बैठक होगी। पहली बैठक में पास हुए काम और ठेकेदारों द्वारा कार्य शुरू नहीं किए जाने के मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं। मेयर व अधिकारियों को घेरने के लिए विपक्ष के पार्षदों ने गुप्त मीटिंग बैठक के लिए रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

सदन की बैठक में बहुत पहले यह प्रस्ताव पास हुआ था कि जो ठेकेदार वर्क ऑर्डर होने के बाद भी निर्धारित समय में काम शुरू नहीं करता तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। अब एक बार फिर यह प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किया गया है। वर्क ऑर्डर होने के बाद भी ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहे और न ही निगम अधिकारियों ने किसी को ब्लैक लिस्ट किया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद सभी सेक्टर नगर निगम को सौंपे जा चुके हैं। परंतु सेक्टर-17 को तो निगम ने अपने अधीन कर लिया है परंतु इसके सामुदायिक केंद्र को अब तक टेकओवर नहीं किया है। अधिकारियों की लापरवाही से यह खस्ताहाल हो चुका है। सेक्टर में सरकारी कर्मचारी, वकीलों से लेकर सुविधा संपन्न लोग रहते हैं। इसकी खराब हालत की वजह से सेक्टर के लोग सामुदायिक केंद्र में कोई कार्यक्रम नहीं कर पाते। वार्ड के लोग पार्षद के साथ कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं परंतु अब तक इसे टेकओवर करने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों की कर रहे अनदेखी : निर्मल चौहान
वार्ड 13 की पार्षद निर्मल चौहान का कहना है कि सवा तीन साल में सदन की केवल पांच बैठकें करवाना मेयर की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। वह केवल विपक्ष की ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के पार्षदों की भी अनदेखी कर रहे हैं। किस वार्ड में कौन सा काम होना है इसके लिए पार्षद से पूछा तक नहीं जाता। 24 मार्च को होने वाली सदन की बैठक में मेयर व अधिकारियों से पूछेंगे कि वह सदन की बैठक हर माह क्यों नहीं करवा पा रहे।

अब तक अधूरे कार्य
20 जून 2019 की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ था कि सभी वार्डों में 50-50 लाख रुपये के कार्य कराए जाएंगे, परंतु अभी तक तक 50 लाख के कार्य पूरे नहीं हुए।
- गढ़ी गुजरान की जमीन में सामुदायिक भवन का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ। इस जमीन को फैक्टरी संचालक के कब्जे से छुड़ाने के लिए पार्षद ने काफी संघर्ष किया था।
- ममीदी में सीवरेज लाइन नहीं डाली गई।
- ममीदी में शमशान घाट का कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ।
- एससी शमशान घाट, जम्मू कॉलोनी, ममीदी शमशान घाट व कब्रिस्तान में लाइटें नहीं लगी।
- वार्ड में आरएवाई की ग्रांट लोगों को नहीं मिली।
- वार्ड में निगम की जमीन के लिए रास्ता नहीं मिला।
- जमीन की लीज रद करके सामुदायिक हाल का निर्माण नहीं हुआ।
- हमीदा हेड के पास पानी की निकासी के लिए ग्रीन बेल्ट नहीं बनी।
- शहीद रॉकी पार्क व लाडो पार्क में ओपन जिम अभी तक नहीं लगी।
----------
दिनांक सदन की बैठक
7 जनवरी 2019 मेयर पद की शपथ
7 मार्च 2019 बजट बैठक
26 जून 2019 सदन की बैठक
10 सितंबर 2019 सदन की बैठक
7 जनवरी 2020 सदन की बैठक
16 मार्च 2020 बजट की बैठक
3 नवंबर 2020 सदन की बैठक
30 दिसंबर 2020 रिव्यू बैठक
4 मार्च 2021 बजट की बैठक
30 जून 2021 सदन की बैठक
8 मार्च 2022 बजट की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed